फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Vasdev Devnani targets Gehlot government for freeing Muslim students from board examination fees

Rajasthan: मुस्लिम छात्रों को बोर्ड परीक्षा शुल्क से मुक्त करने पर भड़के देवनानी, कहा-सरकार का यह फैसला तुगलकी

Mon, 09 May 2022 04:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 May 2022 04:04 PM IST
सार

वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि ये फैसला सरकार वापस ले वरना विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

विज्ञापन
Vasdev Devnani targets Gehlot government for freeing Muslim students from board examination fees
वासुदेव देवनानी - फोटो : Social Media

विस्तार

गहलोत सरकार ने मदरसों में पढ़ने वाले पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा शुल्क से मुक्त करने के निर्णय किया है। इसपर पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए देवनानी ने कहा कि प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही बोर्ड परीक्षा शुल्क से मुक्त करने का सरकार का फैसला तुगलकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण के लिबास में लपटे इस फैसले को तत्काल वापिस ले नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहे। प्रदेश में सवा तीन साल से धड़ल्ले से मुस्लिम तुष्टीकरण का खेला चल रहा है। कांग्रेस सरकार हिन्दू त्योहारों पर धारा 144 लगा देती है। रामनवमी और महावीर जयंती पर शोभायात्राओं को नहीं निकलने दिया जाता है। विजयादशमी पर संघ के पथ संचलन को निकालने की अनुमति नहीं दी जाती है, जबकि इसके विपरीत रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में बिजली नहीं काटने का आदेश दिया जाता है। कोटा में एक मुस्लिम संगठन को मार्चफास्ट निकालने की अनुमति दी जाती है।

विज्ञापन

 

देवनानी ने कहा कि हिन्दू विरोधी दर्जनों निर्णय ऐसे हैं, जो यह दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में सरकार ने मुस्लिम तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी हैं। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क वसूलना और मदरसों में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले मुस्लिम विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा शुल्क से मुक्त करना इसका जीता-जागता प्रमाण है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के मंदिरों को भी तुष्टीकरण की आग में झोंकने से नहीं चूकी। विद्यार्थी तो सब एक ही और सबके लिए समान होते हैं तो फिर मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को इससे मुक्त करना कहां का न्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तुष्टीकरण का घड़ा अब पूरी तरह से भर चुका है। प्रदेश की जनता अगले विधानसभा चुनाव में इस घड़े को फोड़ कर कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed