{"_id":"6520d3250a55e7e34e0d587a","slug":"use-of-fake-ghee-exposed-in-making-prasad-at-bhadarvi-poonam-fair-in-sirohi-caters-firm-operator-arrested-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: अंबाजी में भादरवी पूनम मेले के लिए प्रसाद बनाने में नकली घी के प्रयोग का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: अंबाजी में भादरवी पूनम मेले के लिए प्रसाद बनाने में नकली घी के प्रयोग का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 07 Oct 2023 09:10 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 07 Oct 2023 09:10 AM IST
सार
Ambaji Temple: देश के शक्ति पीठों में शामिल अंबाजी का मोहनथाल फिर सुर्खियों में आ गया है, इस बार इसकी वजह नकली घी है। हालांकि अंबाजी के भादरवी पूनम मेले के श्रद्धालुओं के लिए नकली घी से प्रसाद बनाने वाले कैटर्स फर्म के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सप्लायर फर्म का संचालक अब भी फरार है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कैटर्स फर्म संचालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सिरोही के भादरवी पूनम मेले में समीपवर्ती गुजरात के अंबाजी मंदिर में प्रसाद को तैयार करने के लिए अमूल ब्रांड के लेबल वाले घी का प्रयोग किया गया था। लेकिन वह जांच में नकली पाया गया है। इस पर संबंधित कैटर्स संचालक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, घी सप्लायर्स फर्म संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से अब तक मिली जानकारी के अनुसार कैटर्स फर्म द्वारा यह घी अहमदाबाद की फर्म से सप्लाई किया गया था। देश के शक्ति पीठों में शामिल अंबाजी का मोहनथाल फिर सुर्खियों में आ गया है, इस बार इसकी वजह नकली घी है। अंबाजी में आयोजित भादरवी पूनम मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बनाने का काम मोहिनी कैटर्स को दिया गया था। मोहिनी कैटर्स द्वारा मोहनथाल प्रसाद के निर्माण में इस्तेमाल किए गए घी के नमूने जांच में फर्जी पाए गए हैं। जांच के दौरान कैटर्स के यहां से 180 किलो नकली घी मिला था। इस पूरे मामले को लेकर साबर डेयरी ने कैटरिंग फर्म के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस नकली घी को अमूल ब्रांड के लेबल वाले डिब्बों में पैक किया गया था।
विज्ञापन
गुणवत्ता मानकों में फेल हुए बरामद घी के नमूने
पुलिस के अनुसार, बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर में मोहनथाल प्रसाद तैयार करने के लिए नकली घी की आपूर्ति करने के आरोप में मोहिनी कैटर्स कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कंपनी ने 'अमूल' का लेबल लगे नकली घी की आपूर्ति की थी। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (जीएफडीसीए) ने अंबाजी मंदिर में आरोपी कंपनी की ओर से आपूर्ति किए गए घी के नमूने एकत्र किए थे। वे नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के दौरान आवश्यक गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे।
विज्ञापन
प्रसाद बनाने वाली फर्म ने नीलकंठ ट्रेडर्स से खरीदा था घी
पुलिस के अनुसार, इस मामले मोहिनी कैटर्स के संचालक अहमदाबाद निवासी जतिन शाह को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि फर्म द्वारा अहमदाबाद की नीलकंठ ट्रेडर्स के दुष्यंत सोनी से यह तीन सौ किलो घी खरीदा गया था। उसमें से 120 किलो का उपयोग भी हो गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।