फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   uproar on menu, bride rejected marriage

मैन्यू को लेकर हंगामा, दुल्हन ने ठुकराई शादी

Mon, 10 Dec 2012 02:20 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Dec 2012 02:20 PM IST
विज्ञापन
uproar on menu, bride rejected marriage

अकसर लकड़ी और उसके परिवारजन दहेज और लकड़े वालों की मनमानी के आगे झुकते नजर आते हैं। लेकिन इसके उलट जयपुर में स्वाति भार्गव ने लड़के वालों की मनमानी पर हिम्मत दिखा शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन


मामला जयपुर के आर्दश नगर का है जहां गोदभराई के दौरान मनपसंद मैन्यू न होने के चलते वर पक्ष भड़क गया और हंगामा करने लगा। इतना ही नहीं उन्होंने दुल्हन के पिता और परिजनों के साथ हाथापाई भी की। इस पर गुस्सायी दुल्हन ने दुल्हे को दुत्कारते हुए शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


स्वाति के पिता ने वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इसमें मनपसंद खाना नहीं बनाने पर पिटाई करने, शराब पीकर झगड़ा करने, और दहेज में पांच लाख रूपये मांगने का आरोप लगाया है। मामले के संबंध में लड़की के पिता प्रभात भार्गव ने बताया कि गोदभराई में खाने में क्या होगा, इसकी लिस्ट वर पक्ष ने भेजी थी। उन्होंने 21 स्टॉल लगाने की मांग की थी लेकिन हम केवल 13 ही लगा पाए। यह देख लड़के वाले शिकायत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नशे में हंगामा करना शुरू कर दिया और दुल्हन के पिता व छोटे भाई से मारपीट भी करने लगे। इस पर दूल्हे के पिता विमल भार्गव का कहना है कि लड़की वालों ने कैटरिंग पहले ही कैंसिल कर दी थी। लाइटिंग तक मैंने की है। हम अभी भी शादी को तैयार हैं। यह फैसला करने वाली स्वाती मध्यप्रदेश की हैं और जयपुर में एक कंपनी में रिसर्च अधिकारी हैं। स्वाति की शादी नौ दिसंबर को बीकानेर के विभोर भार्गव से होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed