फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   union minister prakash javdekar- bjp going to surprise in ticket distribution in rajasthan election

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले- राजस्थान के टिकट बंटवारे में भाजपा लेगी कई अप्रत्याशित फैसले

Thu, 18 Oct 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
union minister prakash javdekar- bjp going to surprise in ticket distribution in rajasthan election
प्रकाश जावड़ेकर
राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा टिकट वितरण के दौरान कई अप्रत्याशित फैसले ले सकती है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने चुनाव को लेकर साफ इशारा कर दिया है कि भाजपा की शीर्ष नेतृत्व राजस्थान चुनाव में कोई रिस्क नहीं लेगी। 
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति के बारे में राजस्थान के चुनाव इंचार्ज और सीनियर नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कई बाते बताईं। जावड़ेकर ने राजस्थान में हुए भीड़ हिंसा के मामले,मुख्यमंत्री वसुमधरा राजे की नेतृत्व से नाराजगी और टिकट वितरण को लेकर पार्टी की सोच और योजना के बारे में विस्तृत बातचीत की।
विज्ञापन


राजस्थान में मिशन-180 के तहत क्या भाजपा नतीजे भी ला सकेगी, क्योंकि सीएम राजे और पार्टी के विधायकों को लेकर लोगों में काफी रोष है। इस मसले पर जावड़ेकर ने कहा कि देश का मूड बदल चुका है और लोग भाजपा से विकास और प्रगति के लिए कांग्रेस को छोड़ कर जुड़ रहे हैं। 2014 में भाजपा के पास सिर्फ छह राज्य थे और कांग्रेस के पास 14 राज्य, लेकिन आज भाजपा 19 राज्यों का नेतृत्व कर रही है और कांग्रेस सिर्फ 4 राज्यों पर सिमट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जावड़ेकर के मुताबिक सत्ता में कोई परिवर्तन नहीं होगा इसलिए भाजपा का नारा है 'बीजेपी फिर से' । लोग इस बार भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकारते हुए राज्य की कमान वसुंधरा राजे को सौंपेंगे। राजस्थान के लोगो को दोनो ही मोर्चे- केंद्र और राज्य में विकास की चाह है इसलिए राजस्थान की जनता दोनो चुनाव में भाजपा को ही चुनेगी।

मौजूदा विधायकों के खिलाफ लोगों के अंदर रोष को लेकर भाजपा ने फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। इसलिए टिकट वितरण के दौरान कई कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बार उम्मीदवारों की उम्र, अनुभव, युवा जोश, और लोकप्रियता के आधार पर नये लोगों को भी मौका मिल सकता है। प्रकाश जावड़ेकर ने माना की पार्टी कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है। इसके लिए पार्टी सर्वे के आधार पर डाटा भी इकट्ठा कर रही है।  

राजस्थान में कई जातियों की भाजपा सरकार से नाराजगी को लेकर मानव संसाधन मंत्री ने कहा राजपूत, जाट, किसान, और अनुसूचित जाति के लोग भाजपा के साथ आज भी जुड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में जाने के बाद भी भाजपा जसवंत सिंह को पूरा सम्मान देगी । इन बातों का चुनाव के नतीजों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस द्वारा चुनौती मिलने के सवाल पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के लिए एक बोझ बन चुके हैं और राज्य के नेता आपस में लड़ रहे हैं चाहे वो गहलोत हों या पायलट। जावड़ेकर ने राजस्थान में हुए भीड़ हिंसा पर कहा कि ऐसी घटनायें कहीं भी हो गलत हैं। भाजपा इसकी निंदा करती है और दोषियों को सजा देने की पक्षधर है। लेकिन भीड़ हिंसा आज की नहीं बल्कि कांग्रेस की देन है। गुजरात में 52 कारसेवकों को जिंदा जला दिया गया था और 1984 में सिक्खों का नरसंहार हुआ था। भागलपुर में जब जिंदा मुसलमानों को जला दिया गया तो वो भी भीड़ हिंसा ही थी। हमारी सरकार वाले राज्यों में दोषियों पर उचित कार्वाई हुई है।

राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग-अलग चुनाव प्रचार कर रहे हैं , तो क्या इन के बीच कोई मतभेद है? जावड़ेकर ने इस बात से साफ इंकार कर दिया और कहा कि वसुंधरा गौरव यात्रा कर रही हैं और शाह बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत बना रहे हैं। हम जानते हैं कि राज्य में जीते बिना केंद्र में जीतना आसान नहीं।   

 

इतना ही नहीं पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी की वजह से उपचुनाव में मिली हार पर जावड़ेकर ने कहा कि इस तरह की हार आपको झटका देती हैं ताकि आप अगले चुनाव के लिए और मेहनत करें। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक इस बार राजस्थान में भाजपा जीत का परचम हर हाल में लहरायेगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed