{"_id":"63c2c1375d61225af75c1160","slug":"union-minister-piyush-goyal-met-cm-ashok-gehlot-regarding-g-20-sherpa-meeting-in-jaipur-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में जुटेंगे जी-20 देशों के वाणिज्य-निवेश मंत्री, तैयारियों को लेकर गोयल ने CM के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में जुटेंगे जी-20 देशों के वाणिज्य-निवेश मंत्री, तैयारियों को लेकर गोयल ने CM के साथ की बैठक
Sat, 14 Jan 2023 08:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:20 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुलाकात की। इस दौरान जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक होने जा रही जी-20 के वाणिज्य और निवेश मंत्री समूह की बैठक के संबंध में चर्चा हुई।
विज्ञापन
21 से 25 अगस्त तक होनी है जी-20 के वाणिज्य और निवेश मंत्री समूह की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जी-20 के वाणिज्य और निवेश मंत्री समूह की बैठक पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे देश-प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जयपुर में आयोजित होने वाली बैठक के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। गहलोत ने अधिकारियों को जी-20 वाणिज्य और निवेश मंत्री समूह की बैठक के दौरान बेस्ट मैनेजमेंट और व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शेरपा बैठक की दुनिया भर में तारीफ के लिए पीएम मोदी ने की राजस्थान की प्रशंसा
केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उदयपुर में जी-20 की शेरपा बैठक के आयोजन की विश्व भर में सराहना हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राजस्थान सरकार की इसके लिए प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर जी-20 शेरपा बैठक आयोजन की स्टडी के लिए दूसरे राज्यों से अधिकारियों के समूह लगातार राजस्थान आ रहे हैं, ताकि राज्यों में होने वाली जी-20 की बैठकों का बेहतर आयोजन कर सकें।
विज्ञापन
सीएस समेत कई ब्यूरोक्रेट्स बैठक में मौजूद रहे
मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग व वाणिज्य वीनू गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव गृह आनंद कुमार, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ सहित केन्द्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
21 से 25 अगस्त तक जयपुर में जुटेंगे जी-20 देशों के वाणिज्य और निवेश मंत्री समूह
जयपुर में आगामी 21 से 25 अगस्त तक जी-20 के वाणिज्य और निवेश मंत्री समूह की बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, रूस, मेक्सिको, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, यूरोपीयन यूनियन, स्पेन सहित कुल 21 सदस्य देश, मिस्त्र, नीदरलैंड्स, सिंगापुर, मॉरिशस, संयुक्त अरब अमीरात, आसियान, अफ्रीकन यूनियन सहित कुल 11 आमंत्रित देश, क्षेत्रीय समूह और विश्व बैंक, विश्व व्यापार संगठन, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, एशियाई विकास बैंक जैसे वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र के कुल 9 प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों सहित कुल 41 प्रतिभागी शामिल होंगे।