{"_id":"613aa91dcbc42a6e8b111a79","slug":"union-minister-nitin-gadkari-says-now-emergency-landing-strip-will-be-built-in-just-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: गडकरी ने कहा- अब सिर्फ 15 दिन में बनेगी इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप, पहले लगता था डेढ़ साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी: गडकरी ने कहा- अब सिर्फ 15 दिन में बनेगी इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप, पहले लगता था डेढ़ साल
Fri, 10 Sep 2021 06:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बाड़मेर।
एजेंसी, बाड़मेर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:08 AM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बाड़मेर के राष्ट्रीय राजमार्ग 925-ए पर वायुसेना के लिए इमरजेंसी लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी के उद्धाटन के दौरान गडकरी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
देश की पहली हवाई पट्टी के उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना डेढ़ साल में नहीं, अब सिर्फ 15 दिन में इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप बनाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 19 और स्थानों पर इमरजेंसी लैंडिंग स्थल बनाए जाएंगे। बुधवार को भारतीय वायुसेना के प्रमुख ने मुझे बताया कि इस एनएच पर इमरजेंसी लैंडिग हवाई पट्टी को तैयार करने में डेढ़ साल का वक्त लगा है। एनएच-925 ए देश का पहला राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसपर भारतीय वायुसेना के विमान आपात स्थिति में लैंडिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
छोटा एयरपोर्ट बना सकती है सेना
गडकरी ने कहा कि भारतीय सेना यहां छोटा हवाईअड्डा भी तैयार कर सकती है, जहां तक मुझे पता है, इस क्षेत्र के 350 किमी के दायरे में कोई हवाईअड्डा नहीं है। उन्होंने बताया कि सीडीएस बिपिन रावत को मैंने कहा है कि यहां पर एक छोटा हवाईअड्डा तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
तीन हेलिपैड भी
वायुसेना और सेना के लिए 100 गुना 30 मीटर के तीन हेलिपैड भी बनाए गए हैं। इनका निर्माण कुंदनपुरा, सिंघानिया और बाखासार गांव में हुआ है।
यहां पर बनेगी इमरजेंसी हवाई पट्टी
राजस्थान के फलौदी-जैसलमेर, बाड़मेर-जैसलमेर रोड, पश्चिम बंगाल में खड़गपुर-बालासोर रोड, असम में हशिमारा-गुवाहाटी रोड, गुजरात के भुज-नलिया रोड, असम के लेह-न्योमा रोड, जोरहाट-बाराघाट समेत अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर वायुसेना के लिए इमरजेंसी में लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी तैयार की जाएगी। गड़करी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण रिकॉर्ड तेजी के साथ हो रहा है।