राजस्थानः चीन से भिड़ंत पर बोले गडकरी- हमारे ऊपर कोई आंख टेढ़ी करेगा तो हम आंखें उखाड़ सकते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चीन को चेतावनी दी है। चीन के साथ लद्दाख सीमा पर टकराव के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हम किसी पर आक्रमण नहीं करना चाहते, लेकिन कोई हमारी तरफ टेढ़ी आंख से देखेगा तो हम उसकी आंखें उखाड़ने का काम कर सकते हैं। यह जज्बा हमारे सैनिकों ने दिखाया है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत में हमले के लिए भेजा जाता था। पिछले 25 साल का इतिहास याद कीजिए, कितने बम विस्फोट हुए थे, मंदिरों पर हमले हुए, निर्दोषों की हत्याएं हुए। कांग्रेस की सरकार आतंकवादियों के सामने घुटने टेकने का काम करती थी।
केंद्रीय मंत्री ने रैली को संबधित करते हए कहा कि हम विस्तारवादी नहीं हैं और कभी भी किसी भी देश में आतंकवाद का समर्थन नहीं किया है। हम शांति और अहिंसा चाहते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि केवल शक्तिशाली ही अपने लोगों का बचाव कर सकते हैं और शांति स्थापित कर सकते हैं। इसलिए हम भारत को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
We're not expansionists&never supported terrorism in any country. We want peace&non-violence but I believe that only powerful can defend their people&establish peace. That's why we're working to strengthen India:Union Minister Nitin Gadkari at 'Rajasthan Jan Samvad' virtual rally pic.twitter.com/FWm6LLyEJm
— ANI (@ANI) June 27, 2020