फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Kailash Chaudhary participated in the Ujashotsav Parakram ceremony of NCC in Barmer

Rajasthan: कैलाश चौधरी बोले- देश के युवाओं को राष्ट्रीय लक्ष्यों और सरोकारों से जोड़ने का काम कर रहा एनसीसी

Wed, 01 Mar 2023 08:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Mar 2023 08:41 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बुधवार को बाड़मेर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी के उजासोत्सव पराक्रम समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनसीसी देश के युवाओं को राष्ट्रीय लक्ष्यों और सरोकारों से जोड़ने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Kailash Chaudhary participated in the Ujashotsav Parakram ceremony of NCC in Barmer
उजासोत्सव पराक्रम समारोह में शामिल हुए कंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर के एनसीसी कॉम्प्लेक्स में आयोजित उजासोत्सव पराक्रम कार्यक्रम में भाग लिया। 

विज्ञापन


इस दौरान कैलाश चौधरी ने पीजी कॉलेज बाड़मेर के एनसीसी कॉम्प्लेक्स में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 10 लाख रुपये से बने एयर रोवर हॉल और टीन शेड का लोकार्पण किया। एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स और कॉलेज विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मैं खुद एनसीसी कैडेट रहा हूं। ऐसे में एनसीसी कैडेट्स सहित कॉलेज विद्यार्थियों की प्रगति में सहायक बनकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। 
विज्ञापन


कैलाश चौधरी ने कहा कि एनसीसी राष्ट्रवादी चरित्र निर्माण का अनुशासित संगठन हैं, जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों और सरोकारों से जोड़ने का काम करता हैं। एनसीसी विविधता में एकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। एनसीसी ने अपने गठन के बाद से अनुशासन, चरित्र, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों और मूल्यों को स्थापित किया है। एनसीसी ने देश के युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल मनोहर लाल गर्ग, प्रोफेसर डॉ. उम्मेद सिंह गोदारा, एनसीसी अधिकारी डॉ आदर्श किशोर, जिला परिषद सदस्य नरपतराज मूंढ़ सहित एनसीसी कैडेट्स, रोवर्स, कॉलेज विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed