फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Kailash Chaudhary attended Jat Mahakumbh in Jaipur

Rajasthan: जाट महाकुंभ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, कहा- खेती के लिए अपनाए तकनीक

Sun, 05 Mar 2023 08:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित जाट महाकुंभ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से किया खेती में तकनीकी नवाचारों को अपनाने का आग्रह किया। जिससे खेती को लाभदायक बनाया जा सके।

विज्ञापन
Union Minister Kailash Chaudhary attended Jat Mahakumbh in Jaipur
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित जाट महाकुंभ में शामिल हुए। महाकुंभ मो संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि जाट समाज देश-प्रदेश का प्रमुख खेतिहर समाज है। ऐसे में समाज के युवाओं को कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाते हुए कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन


कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले लगभग 9 साल से कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने को लेकर विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों के माध्यम से बेहतरीन काम कर रही है। समाज के किसानों एवं युवाओं को अपने कृषि क्षेत्र को लाभकारी एवं आर्थिक सशक्तिकरण का मध्यम बनाने के लिए तकनीकी नवाचारों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाट समाज के लोग खेत खलियान से खेल के मैदान तक और सीमा पर राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। समाज के अग्रणी लोगों को महिला शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के मंच से राष्ट्र और समाज हित में जो भी आह्वान किए गए हैं, उन्हें जीवन में चरितार्थ करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed