{"_id":"63dbc3dd80cce261b64e630f","slug":"union-minister-gajendra-singh-shekhawat-says-jodhpur-tourism-industry-get-strength-from-g-20-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: G-20 से जोधपुर के टूरिज्म-इंडस्ट्री को मिलेगी ताकत, शेखावत बोले- पहले एक-दो शहर में होते थे इवेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: G-20 से जोधपुर के टूरिज्म-इंडस्ट्री को मिलेगी ताकत, शेखावत बोले- पहले एक-दो शहर में होते थे इवेंट
Thu, 02 Feb 2023 07:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Feb 2023 07:38 PM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जी-20 के आयोजन से जोधपुर के पर्यटन और उद्योग दोनों को बड़ी ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को जी-20 के कार्यक्रमों में भाग लेने जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस इवेंट का आयोजन जोधपुर के लिए सौभाग्य की बात है।जोधपुर वासियों, राजस्थान वासियों और मारवाड़ वासियों की तरफ से मैं प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करना चाहता हूं, जो जी-20 जैसे महत्वपूर्ण इवेंट की एक मीटिंग उन्होंने जोधपुर में आयोजित की है। पहले सामान्य तौर पर इस तरह के इवेंट देश की राजधानी या देश के एक या दो बड़े शहर में होते थे।
विज्ञापन
जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए सौभाग्य का विषय
शेखावत ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए सौभाग्य का विषय है। देश के 55 से ज्यादा शहरों में 200 मीटिंग्स को जिस तरह से बांटा गया है। साइड इवेंट्स जिस तरह से बढ़ाए गए हैं। पूरा देश आज इनमें शामिल होकर जी-20 के साथ जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का अवसर है कि हम जोधपुर की संस्कृति, मारवाड़ के खानपान, वेशभूषा और पर्यटन की संभावनाओं को इस दृष्टिकोण से और अधिक दुनिया के पटल पर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जोधपुर के जिला प्रशासन, सामान्य लोगों और विभिन्न संस्थाओं ने जी-20 के इवेंट को एक उत्सव की तरह लिया है। यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम न होकर एक नागरिक उत्सव जैसा बना है। उन्होंने कहा कि एक बहुत अच्छी छवि यहां आने वाले प्रतिभागी जोधपुर की लेकर जाएंगे, जिससे जोधपुर के पर्यटन और उद्योग, दोनों को बड़ा बल मिलेगा।