फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Minister Gajendra Singh Shekhawat says Budget of development and effort with everyone Jaipur MP Bohra

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- सबके साथ, विकास और प्रयास का बजट, जयपुर सांसद बोहरा ने कही ये बात

Wed, 01 Feb 2023 05:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 01 Feb 2023 05:50 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपनी बजट प्रतिक्रिया में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बहुत बधाई और आभार कि उन्होंने ऐसा बजट प्रस्तुत किया है, जिससे हर वर्ग खुद को सशक्त महसूस करेगा। यह सबके साथ, विकास और प्रयास का बजट है।

विज्ञापन
Union Minister Gajendra Singh Shekhawat says Budget of development and effort with everyone Jaipur MP Bohra
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज देश के आय-व्यय का लेखा-जोखा जनता के सामने रख प्रमाणित किया कि भारत अपनी आत्मनिर्भरता के बल पर आर्थिक विकास कर रहा है। 

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन ने हाल ही में 11 करोड़ घरों तक नल से जल पहुचाने का आंकड़ा पार किया है। जल जीवन मिशन को और गतिमान करने के मिशन को इस वर्ष 70 हजार करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इससे हमें घर घर नल से जल के संकल्प को पूरा करने में और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर घर नल से जल पहुंचाने की गति लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लिए 7192 करोड़ रुपए का प्रावधान
शेखावत ने कहा कि केंद्रीय बजट में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लिए 7192 करोड़ रुपए का प्रावधान संपूर्ण स्वच्छता की बुनियाद को अचल-अटल बनाएगा। मोदी सरकार स्वच्छता और विकास को समानता से देखती है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृत काल में भारत की समृद्धि में प्राकृतिक संसाधनों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की ओर से देश की नदियों को जोड़ने की योजना के लिए 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान आने वाले समय में देश की उन्नति के लिए निर्णायक होगा। शेखावत ने कहा कि बजट कहता है ,जल समानता से सुरक्षित, संरक्षित और वितरित होगा। इसी संकल्प के लिए अटल भूजल योजना के लिए 1000 करोड़ रुपए, नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के लिए 500 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 8587 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

सभी देशवासियों के सपनों को साकार करने वाला बजट- रामचरण बोहरा
जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश बजट को सभी देशवासियों के सपनों को साकार करने वाला बताया। सांसद बोहरा ने कहा कि यह अमृत काल का पहला बजट है और यह बजट समृद्ध और समावेशी भारत की सोच है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने की आधारशिला है। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है चाहे वह महिला हो, युवा हो,किसान हो, व्यापारी हो, ओबीसी समुदाय के लोगों हो, दलित हो आदिवासी हो सभी के लिए इस बजट में कुछ ना कुछ है।


सांसद बोहरा ने कहा कि मध्यमवर्ग की काफी लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें टैक्स में छूट मिले तो इस बजट के अंदर 7 लाख रूपये तक की आय में इनकम टैक्स में छूट देकर मध्यम वर्ग को एक तोहफा दिया गया है। इस बजट के माध्यम से भारत रेलवे, रक्षा ,सड़क निर्माण, उद्योग, टेक्नोलॉजी, कृषि और हर क्षेत्र में विकास के नए आयामों को छुएगा और इस बजट की सप्त ऋषि अवधारणा के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक का उन्नत विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed