फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat expressed displeasure over the slow pace of Jal Jeevan Mission in Rajasthan

Jal Jeevan Mission: जल कनेक्शन देने में देश में 29वें नंबर पर राजस्थान, शेखावत बोले- इस पर शर्म आती है

Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 29 Apr 2022 05:55 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मिशन की धीमी गति के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat expressed displeasure over the slow pace of Jal Jeevan Mission in Rajasthan
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने गुरुवार को प्रदेश के लोकसभा सांसद, जलदाय मंत्री महेश जोशी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जलशक्ति मंत्री जल जीवन मिशन की धीमी गति को लेकर नाराज नजर आए। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुझे शर्म आती है कि जल जीवन मिशन मामले में राजस्थान पिछड़ गया। 

विज्ञापन


देश में राजस्थान जल कनेक्शन में 29वें और काम की गति के मामले में 32वें पायदान पर आया है। शेखावत ने जल जीवन मिशन की गुरुवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की प्रदेश में जो हालत है, उससे पूरे देश में राजस्थान की छवि खराब हो चुकी है। मिशन जब शुरू हुआ, तब हम जल कनेक्शन के राष्ट्रीय औसत से चार प्रतिशत पीछे थे लेकिन आज 16 प्रतिशत पीछे हैं। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं देश के कई राज्यों में जाता हूं और वहां काम की धीमी गति पर अफसरों को डांटता हूं। जिसपर अफसर कह देते हैं कि आपके राज्य में ही मिशन पिछड़ रहा है। यह सुनकर मुझे शर्म आती है कि मैं राजस्थान से हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत सरकार पर लगाए आरोप
राजस्थान में मिशन की धीमी गति को लेकर उन्होंने गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कागजों में ही तकनीकी स्वीकृतियां जारी कर दी गई। उसे ही जल कनेक्शन मान लिया गया। केंद्र सरकार ने राजस्थान को ग्रामीण क्षेत्रों में जल कनेक्शन के लिए 2019 से लेकर अब तक 27 हजार करोड़ रुपए दिए हैं लेकिन राज्य सरकार इस बजट में से 4 हजार करोड़ रुपए ही ले सकी। इसमें से भी 3500 करोड़ रुपए ही खर्च हुए, 23 हजार करोड़ का बजट लैप्स हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed