फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   UNGA President Dennis Francis meets Deputy CM Diya Kumari in Jaipur

UNGA President: जयपुर पहुंचे यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस बोले- खम्मा घणी राजस्थान, डिप्टी CM दीया ने की मुलाकात

Tue, 23 Jan 2024 07:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 07:49 PM IST
सार

जयपुर दौरे के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मुलाकात की। इस अवसर पर सयुंक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज और सयुंक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोबी शार्प भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
UNGA President Dennis Francis meets Deputy CM Diya Kumari in Jaipur
डिप्टी सीएम दिया कुमारी और यूएनजीए अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस मंगलवार को अपनी 5 दिवसीय भारत यात्रा के तहत जयपुर पहुंचे। इस दौरान उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसे लेकर डेनिस फ्रांसिस ने एक्स कर लिखा- खम्मा घणी राजस्थान, जोरदार स्वागत के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन


जयपुर दौरे के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मुलाकात की। इस अवसर पर सयुंक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि व भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी रुचिरा कंबोज और सयुंक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोबी शार्प भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर चर्चा के दौरान डेनिस फ्रांसिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की प्रशंसा की। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन, कोरोना महामारी के दौरान भारत की ओर से कई देशों को मदद पहुंचाने और दुनिया भर में चल रही लड़ाईयों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए भी पीएम मोदी की नीति को सराहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया कुमारी ने कहा- पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से पूरा विश्व प्रभावित है। पीएम मोदी ने जी-20 सम्मेलन में भी वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ एक विश्व, एक परिवार, एक भविष्य का नारा दिया और अंतर्राष्ट्रीय सोलर अलांयस के माध्यम से दुनिया भर को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान  डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से धरोहर संरक्षण के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed