{"_id":"63d28d7f7696e215df262ce7","slug":"uncontrolled-pickup-overturned-in-churu-seven-people-injured-road-accident-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, शादी में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, शादी में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के सात लोग घायल
Thu, 26 Jan 2023 07:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 26 Jan 2023 07:56 PM IST
सार
घायल महिला ने बताया कि उनके रिश्तेदार के यहां झारिया में शादी समारोह है। जिसमें शामिल होने के लिए वे लोग पिकअप से जा रहे थे। सहजूसर-झारिया रोड स्थित मोड़ पर उनकी पिकअप पलट गई। हादसे में परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के गांव सहजूसर मोड़ के पास गुरुवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप सवार सभी लोग सहजूसर से झारिया जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल अनीता ने वार्ड में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
कांस्टेबल अनीता ने बताया कि पिकअप के पलटने से सहजूसर निवासी खुशेद बानो (50), नसीम बानो (35), ईशा (11), अनश खान (7), अरमान (4), रिजवान (11) और नसरीन (40) घायल हो गए। सभी को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घायल महिला ने बताया कि उनके रिश्तेदार के यहां झारिया में शादी समारोह है। जिसमें शामिल होने के लिए वे लोग पिकअप से जा रहे थे। सहजूसर-झारिया रोड स्थित मोड़ पर उनकी पिकअप पलट गई। हादसे में परिवार के सभी लोग घायल हो गए। दूधवाखारा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन