{"_id":"6233316774b09e7a8f0755da","slug":"uncle-and-niece-s-bodies-found-in-nagaur-there-were-no-clothes-on-minor-s-body","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धरी रह गई तैयारी: होली के कपड़े दिलाने भतीजी को ले गया चाचा, दोनों के शव मिले, गड्ढे में नग्न मिली नाबालिग की लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरी रह गई तैयारी: होली के कपड़े दिलाने भतीजी को ले गया चाचा, दोनों के शव मिले, गड्ढे में नग्न मिली नाबालिग की लाश
Thu, 17 Mar 2022 06:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:32 PM IST
सार
नागौर में चाचा के साथ कपड़े लेने गई नाबालिग का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उससे कुछ दूर चाचा का शव एक पेड़ लटका हुआ था। तीन दिन बाद पुलिस को दोनों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
घटना स्कूल पर पुलिस ने की जांच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर में तीन दिन से लापता चाचा और नाबालिग भतीजी के शव मिले हैं। पुलिस को चाचा का शव एक पेड़ पर लटका मिला तो वहीं भतीजी का शव एक गड्ढे में पड़ा हुआ था। नाबालिग के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घटना नागौर के खींवसर थाना इलाके कही है। यहां तीन दिन पहले 30 साल चाचा 14 साल की भतीजी को कपड़े दिलाने की बात कहकर स्कूल से ले गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोनों की गुमशुदी का केस थाने में दर्ज कराया था। गुरुवार को केरली नाड़ी के पास पुलिस को चाचा की बाइक पड़ी मिली। इससे कुछ दूर एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ था। वहीं इससे कुछ आगे एक गड्ढे में भतीजी का शव पड़ा हुआ मिला है।

शव देख ग्रामीण ने गांव वालों को दी सूचना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक ग्रामीण मिट्टी लेने के लिए केरली नाड़ी पहुंचा था। इस दौरान वहां बदबू आ रही थी। ग्रामीण ने इधर-उधर देखा तो एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ था। साथ ही पास में एक गड्ढे में लड़की का शव नग्न हालत में पड़ा हुआ था। दो शवों को देख घबराए ग्रामीण ने गांव के लोगों को सूचना दी।
इसके कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर खींवसर एसएचओ गोपालकृष्ण चौधरी, नागौर सीओ विनोद कुमार सीपा और थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजा और घटना स्थल की जांच कर सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सबूत के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।