{"_id":"667c162ad33793135b008780","slug":"udaipur-news-state-animal-camel-dies-painfully-due-to-electric-shock-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: बिजली का करंट लगने से राजकीय पशु ऊंट की दर्दनाक मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: बिजली का करंट लगने से राजकीय पशु ऊंट की दर्दनाक मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू
Wed, 26 Jun 2024 06:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:52 PM IST
सार
ऊंट प्यास बुझाने के लिए पानी से भरे एक गड्डे में उतर गया। गड्डे के पास में 11 केवीए की लाइन टूटी पड़ी थी। जिससे करंट लगने से उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ऊंट की करंट लगने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलूंबर जिले के सराड़ी क्षेत्र में भेड़ और ऊंटों को चराने ले जा रहे मारवाड़ के रेबारी लूणा राम के एक ऊंट की मौत हो गई। बुधवार को बिजली की 11 केवीए लाइन से करंट लगने से दम तोड़ दिया। गिंगला थाने में ऊंट की करंट से मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सराड़ी के पशु चिकित्सक जगमोहन पाटौदी ने मृत ऊंट का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
रेबारी लूणा राम अपने पशुओं को ले जाते समय कुछ देर के लिए जयसमंद में रुका था। एक जगह गहरे में पानी देख ऊंट प्यास बुझाने गड्डे में उतर गया। गड्डे के पास में 11 केवीए की लाइन टूटी पड़ी थी। जिससे करंट लगने से उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।
विज्ञापन