फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur: 21 kg brown sugar being brought in diesel tank of truck seized, 3 arrested, market price is 41 crore

Udaipur: ट्रक के डीजल टैंक में लाई जा रही 21 किलो ब्राउन शुगर जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार, 41 करोड़ है बाजार भाव

Mon, 17 Feb 2025 10:51 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 10:51 PM IST
सार

ट्रक के डीजल टैंक में पार्टिशन बनाकर ले जाए जा रहे मादक पदार्थ को जब्त कर पुलिस ने तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत 41 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Udaipur: 21 kg brown sugar being brought in diesel tank of truck seized, 3 arrested, market price is 41 crore

विस्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 20 किलो 820 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर क्रुड जब्त कर तस्करों की योजना को विफल कर दिया। मादक पदार्थ की तस्करी के लिए ट्रक के डीजल टैंक में विशेष स्कीम बनाकर इसे छिपाया गया था। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए अवैध ब्राउन शुगर क्रुड की अनुमानित कीमत 41 करोड़ 50 लाख रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि कोतवाली थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लड्डु उर्फ घनश्याम वैरागी नामक व्यक्ति ब्राउन शुगर तस्करी करता है। वह अपने ट्रक के डीजल टैंक के अंदर विशेष स्कीम बनाकर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर क्रुड लेकर मंदसौर से प्रतापगढ़ आने वाला है। 
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर टीम ने थाने के सामने नाकाबंदी कर मंदसौर की ओर से आए ट्रक को रुकवाकर पूछताछ की। इसमें लड्डु उर्फ घनश्याम पुत्र नारायण दास वैरागी, इसके साथ पुष्कर लाल मीणा व पुष्कर लाल तेली थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो डीजल टैंक दो भागों में विभाजित पाया गया। जिसके एक भाग में डीजल भरा हुआ था, जबकि दूसरे भाग में वेल्डिंग के जरिए विशेष पार्टिशन बनाकर उसमें पॉलीथीन की थैलियों में भरा हुआ ब्राउन शुगर क्रुड रखा गया था, जिससे कुल 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रुड बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, उपयोग किए गए रूट, वित्तीय लेन-देन और अर्जित संपत्तियों की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed