फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Seven accused of Kanhaiya lal murder case to appear in NIA court today

Udaipur Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों की कोर्ट में पेशी आज, एनआईए करेगी रिमांड बढ़ाने की मांग

Tue, 12 Jul 2022 08:23 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 12 Jul 2022 08:23 AM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड के सातवें आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए सातों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Seven accused of Kanhaiya lal murder case to appear in NIA court today
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और मोहम्मद रियाज सहित सातों आरोपियों को एनआईए आज कोर्ट में पेश करेगी। एनआईए ने इन सातों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले रखा है और मंगलवार को यह रिमांड पूरा हो रहा है। ऐसे में एनआईए इन आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज के साथ ही मोहसीन, आरिफ, मोहम्मद मोहसीन, वसीम अली और फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला को गिरफ्तार किया गया। कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एनआईए कोर्ट दो 2 जुलाई को हत्या करने वाले मोहम्मद रियाज, गौस मोहम्मद और मोहसिन खान और आसिफ को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर एनआईए को सौंपा था। इसके बाद एनआईए ने दो अन्य आरोपियों मोहम्मद मोहसीन और वसीम अली को गिरफ्तार कर कोर्ट से इनका भी पुलिस रिमांड लिया था। वहीं शनिवार को हत्याकांड का सातवां आरोपी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला भी पुलिस रिमांड पर ही है।
विज्ञापन


28 जून को हुई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed