फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Killing School Teacher Photo Viral With kanhaiyalal Killer Riyaz Attari

Udaipur Killing: कन्हैयालाल के हत्यारे के साथ शिक्षक की फोटो वायरल, ग्रामीणों ने किया बहिष्कार, जानें मामला?

Wed, 20 Jul 2022 10:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Jul 2022 10:24 PM IST
सार

शिक्षा विभाग ने ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शिक्षक की ड्यूटी जिला मुख्यालय में लगा दी है।

विज्ञापन
Udaipur Killing School Teacher Photo Viral With kanhaiyalal Killer Riyaz Attari
कन्हैया के हत्यारे के साथ शिक्षक की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उदयपुर में 28 जून को कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या करने के मामले में लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी की फोटो जिले में एक शिक्षक के साथ सामने आई है। सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की। शिक्षा विभाग ने ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शिक्षक की ड्यूटी जिला मुख्यालय में लगा दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षक एहतशाम अहमद की पोस्टिंग उदयपुर के कुराबड ब्लॉक के रुणेजा प्राथमिक विद्यालय में है। एहतशाम की तस्वीर रियाज अत्तारी के साथ वायरल हो गई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक का बहिष्कार कर दिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शिक्षक ने इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को एक पत्र भी लिखा, जिसमें कहा गया कि ग्रामीणों ने उन्हें विद्यालय नहीं आने की धमकी दी है। सुरक्षा को खतरा बताते हुए शिक्षक ने सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षक एहतशाम की ड्यूटी जिला मुख्यालय में लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जून को गला काटकर की गई थी कन्हैया की हत्या 
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed