{"_id":"66f2c5c67f111148ed0c1bfd","slug":"two-youths-grazing-cattle-drowned-in-a-pond-in-chittorgarh-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मवेशी चरा रहे दो युवक तालाब में डूबे, नहाने उतरे थे…लेकिन गहराई में चले गए; हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मवेशी चरा रहे दो युवक तालाब में डूबे, नहाने उतरे थे…लेकिन गहराई में चले गए; हुई मौत
Tue, 24 Sep 2024 07:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:29 PM IST
सार
Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ में सांवलिया खेड़ा के तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मवेशी चराने के लिए गए हुए थे। इस दौरान दोनों नहाने के लिए तालाब में उतरे, लेकिन ज्यादा गहराई में चले जाने से डूब गए।
विज्ञापन
दोनों मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भूपालसागर उपखंड क्षेत्र में स्थित सांवलिया खेड़ा के तालाब में डूबने से मंगलवार को दो युवकों की मौत हो गई। दोनों ही युवक एक ही गांव के होकर तालाब के पेटे में मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान दोनों नहाने के लिए तालाब में उतरे, लेकिन ज्यादा गहराई में चले जाने से डूब गए। मामले की जानकारी मिली तो मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों को ग्रामीणों ने चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। भूपालसागर थाना पुलिस ने दोनों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
भूपालसागर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कानाखेड़ा में आने वाले सांवलिया खेड़ा उर्फ गुलाबपुरा के तालाब में यह घटना हुई है। बताया गया है कि गांव में रहने वाले सुरेश पुरी का पुत्र कमलेश (18) तथा सुरेश सालवी का पुत्र बद्रीलाल (19) दोनों अन्य ग्रामीणों के साथ तालाब के पेटे में मवेशी चरा रहे थे। यह दोनों नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, लेकिन तालाब में बने एक गहरे गड्ढे में चले गए।
विज्ञापन
यह गड्ढा करीब 15 फीट गहरा था। इससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों की हालत देख कर मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों को भूपालसागर चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर समरथ पूरी गोस्वामी ने थाने पर रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
इसमें बताया कि प्रार्थी का भतीजा कमलेश व एक अन्य सुरेश सालवी मवेशी चराने के दौरान डूब गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की जानकारी मिलने पर तहसीलदार राजकुमार सहित भूपालसागर पुलिस और अन्य ग्रामीण मौके पर और चिकित्सालय पहुंचे। तहसीलदार ने मृतकों के आश्रितों को सरकार से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृग दर्ज कर शव के पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।