{"_id":"65b8ec2940b9b1694e07dfa5","slug":"two-youths-from-punjab-arrested-in-ajmer-with-three-pistols-and-five-magazines-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: भाई की हत्या का बदला लेने पंजाब जा रहे दो युवक गिरफ्तार, तीन पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: भाई की हत्या का बदला लेने पंजाब जा रहे दो युवक गिरफ्तार, तीन पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद
Tue, 30 Jan 2024 06:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jan 2024 06:01 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एक साल पहले उसके भाई की चलते पंजाब में हत्या कर दी गई थी। जिसका बदला लेने के लिए उसे हथियार की जरूरत थी, जिसे खरीदने के लिए वह इंदौर गया था। वापस आने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाब जा रहे दो युवकों को अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से तीन पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद की गईं हैं। आरोपी इन्हीं के हथियार से भाई की हत्याय का बदला लेने वाले थे।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत अजमेर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए गश्त की जा रही थी। इस दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। गश्त टीम ने पीछा कर अजमेर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से पंजाब के तरन तारण निवासी राजविंदर सिंह और जगबीर सिंह को हिरासत में लेकर उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी में उनके पास तीन देशी पिस्टल और पांच मैगजीन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
हथियारों के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि करीब 1 साल पहले राजविंदर सिंह के भाई की प्रेम प्रसंग के चलते पंजाब में कुछ लोगों ने हत्या कर दी गई थी। जिसका बदला लेने के लिए राजविंदर अपने दोस्त जगबीर सिंह के साथ पंजाब से इंदौर गया, वहां से अवैध हथियार खरीदकर वापस लौट रहा था। इस दौरान अजमेर जीआरपी की स्पेशल टीम ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ल