{"_id":"6450c4b35f3b01f0750fee77","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-between-sirohi-rampura-paldi-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: रामपुरा पालड़ी के बीच सड़क हादसा, डंपर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: रामपुरा पालड़ी के बीच सड़क हादसा, डंपर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Tue, 02 May 2023 01:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 May 2023 01:37 PM IST
सार
रामपुरा-पालड़ी के बीच डंपर और बाइक की जोरदार भिड़ंत बाइक पर सवार होकर डोडुआ सिरोही की तरफ आ रहे दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। आये दिन हो रहीं दुर्घटनाओं से लोग जान गंवा रहे हैं। भले ही दुर्घटना को रोकने के तमाम प्रयास प्रशासन कर रहा हो परन्तु हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहें। सोमवार को भी डंपर और बाइक की भिड़ंत में में दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना सिरोही सदर पुलिस थाना क्षेत्र के रामपुरा पालड़ी के बीच हुई है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार सोमवार को रामपुरा पालड़ी के बीच डंपर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान की नीरज गोस्वामी निवासी सिरोही और गौरव सगरवंशी निवासी सिरोही के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर डोडुआ सिरोही की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र के रामपुरा-पालड़ी के बीच डंपर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर होने से दो युवकों की मौत हुई।
विज्ञापन