{"_id":"6491d1d552edff99120f36a7","slug":"two-youths-died-due-to-high-tension-line-in-dholpur-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, महिला समेत 4 झुलसे, हैंडपंप रिपेयर करते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, महिला समेत 4 झुलसे, हैंडपंप रिपेयर करते समय हादसा
Tue, 20 Jun 2023 09:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 20 Jun 2023 09:50 PM IST
सार
हैंडपंप मरम्मत करते समय अंदर फंसी लोहे की पाइप लाइन खींचते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नादनपुर थाना इलाके के गांव विजय का पुरा में मंगलवार शाम को हैंड पंप दुरुस्त करते समय हाईटेंशन लाइन से पाइप लाइन टकराने पर छह जने झुलस गए। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। एक महिला समेत चार जने गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिन्हें बसेड़ी एवं बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बसेड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मदनपुर थाना इलाके के गांव विजय का पुरा निवासी 17 वर्षीय लवकुश उर्फ लोकेश पुत्र हरिचंद, 22 वर्षीय ध्रुव पुत्र गुटई, 50 वर्षीय रामवीर पुत्र गुटई, 30 वर्षीय फांन सिंह पुत्र गुटई एवं मैकेनिक हाकिम निवासी हरि सिंह का पुरा व महिला शिमला हैंडपंप को दुरुस्त कर रहे थे। हैंड पंप के अंदर फंसी लोहे की पाइप लाइन खींचते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सभी चीज चीख-पुकार निकल गई। दुर्घटना में लव कुश उर्फ लोकेश एवं ध्रुव की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। वहीं, साथ काम कर रहे चारों जने गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रामअवतार बैरवा ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायलों को बसेड़ी एवं बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बुधवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया घायलों में महिला शिमला एवं रामवीर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया घटना के कारणों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लापरवाही आई सामने, परिजनों में मचा कोहराम
घटना से गांव विजय का पुरा में सन्नाटा पसर गया है। एक साथ मौत एवं चार लोग करंट में झुलसने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने निकल कर आई है। हैंड पंप से पाइप लाइन निकालते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। जिस लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा घटित हो गया।