फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two women who attacked police team arrested from Mathura UP

Rajasthan: पुलिस टीम पर हमला करने वाली दो महिलाएं मथुरा से गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 08 May 2022 08:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 May 2022 08:25 PM IST
सार

भरतपुर के इकलेरा गांव हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई डीग थाना पुलिस पर हमला करने वाले दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी महिलाएं उप्र के मथुरा जिले से पकड़ी गई हैं।

विज्ञापन
Two women who attacked police team arrested from Mathura UP
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के इकलेरा गांव हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई डीग थाना पुलिस पर हमला करने वाले दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला गुड्डी पत्नी सुनहरी ठाकुर और रीना पत्नी वीरेंद्र सिंह को पुलिस की टीम मथुरा उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है। दोनों महिला फायरिंग की घटना में शामिल थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, 6 मई को थाना अधिकारी राजेश पाठक हिस्ट्रीशीटर सुनहरी ठाकुर की तलाश में इकलेरा गांव पहुंचे थे। इस दौरान सुनहरी ठाकुर, उसकी बहन, पत्नी सहित पांच-छह लोगों ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थर, बंदूक, आदि से हमला कर दिया। जिसमें एसएचओ पाठक और कांस्टेबल जितेंद्र छर्रे लगने से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भरतपुर रेफर किया गया था। 
विज्ञापन


हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी। गांव इकलेरा और इलाके के जंगल में आरएसी, डीएसटी, क्यूआरटी व पुलिस लाइन के 100 पुलिसकर्मियों की टीम ने सर्च अभियान भी चलाया। रविवार को सीओ आशीष कुमार की टीम ने हमले में शामिल गुड्डी और रीना को मथुरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed