Nagaur: आपस में भिड़ंत के बाद दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग, पिता की जलने से मौत, पुत्र और अन्य युवक घायल
नागौर के सदर थाना इलाके के चिमरानी गांव के पास दो ट्रेलरों के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद आग लग गई। आग में जलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागौर के सदर थाना इलाके के चिमरानी गांव के पास दो ट्रेलरों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग में लुधियाना निवासी टोनी सिंह की जलने से मौत हो गई। वहीं, विक्की सिंह पुत्र टोनी सिंह गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं बंधडा निवासी माणक पुत्र भूराराम भी आग की चपेट में आया है। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को नागौर की जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक टोनी सिंह के शव को नागौर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
रूपाराम चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक के अनुसार आज सुबह फोन पर सूचना मिली की चिमरनी गांव के पास के पास ट्रेलरों के बीच टक्कर हुई है और आग लग गई। इसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान नागौर नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में एक 55 वर्षीय युवक टोनी सिंह की जलने से मौत हो गई है। बाकी दोनों घायलों को नागौर के जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।