{"_id":"58d13b434f1c1bb6681a3c1a","slug":"two-teenagers-frightened-by-police-raid-in-red-light-area-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडलाइट एरिया पर छापा, तालाब में कूदी युवतियां, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडलाइट एरिया पर छापा, तालाब में कूदी युवतियां, दो की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
रेड लाइट एरिया में पुलिस को दबिश देना भारी पड़ा
भरतपुर जिले में नेशनल हाइवे नंबर 11 पर पंछी का नंगला कस्बे में मंगलवार को देहव्यापार से जुड़े एक रेड लाइट एरिया में पुलिस को दबिश देना भारी पड़ गया। पुलिस की औचक दबिश से बस्ती में अफरा—तफरी मच गई। इससे घबराई तीन नाबालिग किशोरियां नजदीक ही एक तालाब में कूद गई। जिससे दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक किशोरी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।
घटना का पता चलने पर भरतपुर आईजी आलोक वशिष्ठ, एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरियों के शवों को बाहर निकलवाया। मृतक किशोरियों के नाम सत्तो और रचना है। जिनकी उम्र करीब 15 से 16 साल बताई जा रही है। वहीं, पायल को बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार हाइवे पर पंछी का नंगला में एक पुलिया के समीप बस्ती में देहव्यापार का अड्डा चलने की सूचना पर एएसपी भरत कुमार मीणा के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस ने रेड लाइट एरिया में दबिश दी थी। इससे वहां पुलिस से बचने के लिए भगदड़ मच गई। जिसमें तीनों किशोरियों ने दोड़ते हुए नजदीक ही गोवर्धन के तालाब में छलांग लगा दी।