फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two teenagers died after bathing in a pit near a borewell in Bharatpur

Bharatpur: बोरवेल के पास बने गड्ढे में नहाने उतरे दो किशोरों की मौत, आठवीं-नौवीं के छात्र थे दोनों

Thu, 04 May 2023 08:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 08:25 PM IST
सार

जिले के बारौली गांव निवासी मोहित जाटव (16) और अतुल जाटव (15) घर के पास बकरी चरा रहे थे। गांव के जगदीश कोली के बोरवेल के पास बनाए गए गड्ढे में पानी भरा था। पानी देख दोनों का नहाने का मन हो गया और दोनों गड्डे में उतर गए। गड्डे में दलदल था, जिसमें दोनों फंस गए।

विज्ञापन
Two teenagers died after bathing in a pit near a borewell in Bharatpur
मृतक छात्र। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भरतपुर जिले में दो किशोरों की दलदल में फंसने से मौत हो गई। किशोर गांव के एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने के लिए गए थे। यहां वे पानी के नीचे दलदल में फंस गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला भरतपुर के भुसावर का है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जिले के बारौली गांव निवासी मोहित जाटव (16) और अतुल जाटव (15) घर के पास बकरी चरा रहे थे। गांव के जगदीश कोली के बोरवेल के पास बनाए गए गड्ढे में पानी भरा था। पानी देख दोनों का नहाने का मन हो गया और दोनों गड्डे में उतर गए। गड्डे में दलदल था, जिसमें दोनों फंस गए। किशोरों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास खेल रहे बच्चों ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

पीएम के लिए अस्पताल भेजा शव
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मदन लाल मीणा ने बताया कि ग्रामीणों ने बच्चों के दलदल में फंसे होने की सूचना दी। ग्रामीणों ने बच्चों के शवों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भिजवा दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों स्टूडेंट, क्लास 9 और 8 में पढ़ते थे
ग्रामीणों का कहना है कि दोनों मृतक राजकीय विद्यालय में पढ़ाई करते थे। मोहित ने नौवीं क्लास का एग्जाम दिया है और अतुल ने आठवीं का एग्जाम दिया है। दोनों के पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed