{"_id":"65a0228cb2bbec4c990f8c87","slug":"two-smugglers-riding-bike-arrested-in-sirohi-two-kg-ganja-recovered-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, दो किलो गांजा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, दो किलो गांजा जब्त
Thu, 11 Jan 2024 10:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:47 PM IST
सार
सिरोही की रेवदर थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो किलो गांजा जब्त किया है। दोनों आरोपी बाइक से गांजा तस्करी कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही रेवदर पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 किलोग्राम गांजा और बाइक जब्त की है। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेवदर थाना अधिकारी कपूराराम ने बताया कि वासन गांव के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान रेवदर की ओर से आ रही बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास में मिले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें दो किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस थाना रेवदर निवासी हरीशकुमार पुत्र वेलाराम घांची और नवीन कुमार दवे पुत्र पोपटलाल दवे को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन