{"_id":"65a12f1a35391bc6600e7c8b","slug":"two-smugglers-carrying-cattle-arrested-in-deeg-eight-cattle-recovered-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: गोवंश ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, DST टीम ने पांच किमी पीछा कर आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: गोवंश ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, DST टीम ने पांच किमी पीछा कर आरोपियों को पकड़ा
Fri, 12 Jan 2024 05:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:52 PM IST
सार
DST इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि सीकरी थाना इलाके में DST टीम ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बोलेरो और पिकअप आई जिसे रुकने का इशारा किया तो उसके चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे। बाद में पीछा कर दो गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में DST टीम ने गोवंश को लेकर जा रहे दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गोवंश की तस्करी कर रहे पिकअप को एक बोलेरो एस्कॉर्ट कर रही थी। DST टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। जिसके बाद टीम ने गौ तस्करों का 5 किलोमीटर तक पीछा किया। सड़क पर लोहे के कांटे डालकर से उनकी गाडियों के टायर पंचर किए गए। जिसके बाद उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
DST इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि सीकरी थाना इलाके में DST टीम ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बोलेरो आई जिसे रुकने का इशारा किया तो उसका चालक नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। उसके पीछे एक पिकअप थी, जिसमें गौवंश थे। वह भी नाकाबंदी तोड़कर भाग निकली। DST टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया। उनके नहीं रुकने पर टीम ने लोहे के कांटे डालकर दोनों वाहनों के पहियों को पंचर कर दिया।
विज्ञापन
करीब 5 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को रोका। पिकअप से 8 गोवंश बरामद किए गए। जिसके बाद वाहनों में सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उनके वाहन जब्त कर लिए गए। गोवंश को गौशाला भिजवा दिया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह गोवंश को हरियाणा के कट्टी घर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन