फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two real sisters stole jewelry worth 12 lakhs from in-laws house in Tonk

Rajasthan: दो सगी बहनों ने ससुराल में डाला डाका, इस बात से परेशान होकर चोरी कर लिए 12 लाख के गहने; अब गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2023 11:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 24 Jun 2023 11:05 AM IST
सार

टोंक जिले में दो बहनों ने अपने ससुराल में ही चोरी कर ली। दोनों ने घर में रखे 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two real sisters stole jewelry worth 12 lakhs from in-laws house in Tonk
पुलिस गिरफ्त में दोनों बहनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो सगी बहनों ने अपने ही ससुराल में चोरी कर ली। दोनों ने घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शहर के टोंक थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान की है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 5 जून को महिला कंचन देवी जाट ने चोरी का केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 4 जून को उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल गिरीराज महाराज के यहां दर्शन के लिए गई थी। अगले दिन सुबह वापस लौटी तो घर में चोरी की घटना का पता चला। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद किरण और उसकी बहन कर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कर्मा और किरण दोनों सगी बहनें हैं। उनकी शादी  कंडेर इलाके में रहने वाले दो सगे भाइयों विकास और विशाल से हुई है। किरण के पति विकास ने कुछ महीने पहले अपनी सास से रुपये उधार लिए थे। जिसके बाद स विकास रुपये लौटा नहीं रहा था, अपनी सास का कॉल भी वह नहीं उठा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कर्मा अपने पति विशाल से झगड़े के बाद मायके चली गई थी। कुछ दिन से वह वहीं रह रही थी। इसी के चलते किरण और कर्मा ने घर में चारी करने की योजना बनाई। जिसके बाद उन्होंने घर में रखे गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों बहनों ने घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए।


शक के आधार पर पुलिस ने दोनों बहनों को उनके पीहर से हिरासत में लिया, जिसके बाद की गई पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के गहने जब्त कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed