{"_id":"6499c6f2e91afaa8f409661a","slug":"two-people-were-shot-in-firing-from-two-sides-in-bharatpur-s-lalpur-village-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: लालपुर गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार, गांव में पुलिस जाब्ता तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: लालपुर गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग, दो को लगी गोली, तीन गिरफ्तार, गांव में पुलिस जाब्ता तैनात
Mon, 26 Jun 2023 10:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:44 PM IST
सार
भरतपुर जिले के लालपुर गांव में हबीब, कासम की रविवार देर रात आरिफ के बीच पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल युवक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के कामां थाना इलाके में पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। घटना में एक पक्ष के दो लोगों के गोली लगी है। घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके अलावा करीब छह लोगों के चोटें भी आई हैं। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना भरतपुर जिले के कामा थाना इलाके के लालपुर गांव की है। हबीब, कासम की रविवार देर रात आरिफ के बीच पुलिस से मुखबिरी करने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आज सुबह दोनों रात की कहासुनी को लेकर दोबारा झगड़ने लगे। तभी दोनों पक्षों के परिजन आ गए और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के दोनों पक्ष हथियार निकाल लाये और दोनों ने एक दूसरे के ऊपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में हारीश और कासिद पक्ष के गोली लगी, जिन्हें कामां के अस्पताल लेकर जाया गया। वहां से दोनों को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को पथराव के दौरान भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को देखते हुए गांव में पुलिस जाब्ता लगाया गया है। वहीं पुलिस ने हबीब, कासम, अनीस को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति बोला दो लाख की लूट और फायरिंग हुई थी
जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती हारीश ने बताया कि उसका भाई वारिस दो लाख लेकर उत्तराखंड भाई आरिफ को छुड़ाने के लिए जा रहा था। तभी गांव के ही इरशाद अरशद सहित अन्य ने मारपीट की और दो लाख रुपये छीन लिए। फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों के पास पुलिस के जवान तैनात किए हुए हैं।
विज्ञापन