फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two people representing the district in gymnastics competition were honored

Sirohi News: जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले दो लोग हुए सम्मानित, अतिथिगण रहे मौजूद

Mon, 29 Jan 2024 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jan 2024 06:18 PM IST
सार

Sirohi News: सिरोही जिले के आबूरोड उपखंड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपगला में सोमवार को समारोह पूर्वक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिमनास्टिक प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले रणाराम व दीताराम को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Two people representing the district in gymnastics competition were honored
जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले दो लोग हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समारोह में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कालीबाई गरासिया मुख्य अतिथि, भाजपा प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष परसाई एवं सूर्यप्रतापसिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवामोर्चा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य परमानंद मण्डावरिया के अनुसार कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में स्टॉफ की कमी, पानी की समस्या, कमरों का अभाव, फर्नीचर की कमी एवं विद्यालय की खस्ता हालत आदि समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


नन्हें मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन
इसमें भामाशाह के साथ अतिथियों का परंपरानुसार स्वागत सत्कार किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती कालीबाई एवं अतिथियों द्वारा नन्हें मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विजय नागोरा व कृष्णा बारोट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक अशोक मेघवाल, कमलेश कुमार, विशाल कटरा, प्रवीण कुमार शर्मा, नानकराम, पुखराज, रघुवीर, आलमखान एवं दिनेश पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed