फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two panthers died due to electrocution in the ravine of Jarauli village of Dholpur

Dholpur: जरौली गांव के बीहड़ में दो पैंथर की मौत, आंधी में टूटे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा

Sun, 28 May 2023 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 May 2023 12:03 PM IST
सार

जरौली गांव के बीहड़ों हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो पैंथर की मौत हो गई। आंधी में टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से हादसा हुआ।

विज्ञापन
Two panthers died due to electrocution in the ravine of Jarauli village of Dholpur
टूट कर गिरे हाईटेंशन तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर में सोने का गुर्जा थाना इलाके के जरौली गांव के बीहड़ों से रविवार सुबह वन्यजीव प्रेमियों को दुखद खबर प्राप्त हुई है। बीती रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो पैंथर की मौत हुई है। दो पैंथर की मौत होने से जिला प्रशासन एवं वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पैंथर के शव कब्जे में लिए हैं। पशु चिकित्सकों द्वारा दोनों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही की बदौलत गठित हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरमथुरा क्षेत्र के रेंजर अमर लाल मीणा ने बताया बीती रात आंधी की वजह से जरौली गांव के पास बीहड़ों में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। जमीन पर टूटे तार में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। दो पैंथर जमीन पर पड़े तार के ऊपर से निकल रहे थे। दोनों की करंट की चपेट में आने से झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार सुबह दोनों पैंथर के शव स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में पड़े देखे तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। 
विज्ञापन


रेंजर ने बताया वन विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया पैंथर की डेड बॉडी तार के ऊपर पड़ी हुई थी। एक पैंथर की तार से गर्दन वही दूसरे के पैर टकराने से मौत हुई है। उन्होंने बताया दोनों पैंथर के शव कब्जे में लेकर रखवा दिए हैं। पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। दोनों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे। घटना को लेकर स्थानीय जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम की लापरवाही से हुआ हादसा
दोनों पैंथर की मौत का जिम्मेदार विद्युत महकमा माना जा रहा है। जंगल और बीहड़ों में झूलते बिजली के तार कभी भी टूट कर गिर पड़ते हैं, जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण किसान एवं पशु भी चपेट में आ चुके हैं। विगत साल वन विहार क्षेत्र के पास भी एक पैंथर एवं दो शावकों की करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी।


वन्यजीव प्रेमियों के लिए दुखद खबर
वन्य जीव प्रेमी राजीव तोमर ने बताया दो पैंथर की मौत होना बेहद दुखद खबर है। उन्होंने बताया राज्य सरकार एक तरफ बीहड़ों को सेंचुरी एरिया घोषित कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ वन विभाग एवं सिस्टम की नाकामी की बदौलत जानवर हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीती रात दो पैंथर की मौत हो जाने से वन्यजीव प्रेमियों में निराशा छाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed