{"_id":"64f4aec7d37be85e63034c23","slug":"two-miscreants-shot-an-ex-soldier-in-the-chest-jhunjhunu-news-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दो बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व सैनिक को गोली मारी, सीने में लगी, झुंझुनूं रेफर किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दो बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व सैनिक को गोली मारी, सीने में लगी, झुंझुनूं रेफर किया गया
Sun, 03 Sep 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 09:35 PM IST
सार
झुंझुनूं के सिंघाना में पूर्व सैनिक को बदमाशों ने गोली मारी दी। वारदात को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है। वारदात में शामिल एक आरोपी हत्या के केस में जमानत पर फरार चल रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक को गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के मुरादपुर में रविवार को दो बाइक सवार बदमाशों ने एक पूर्व सैनिक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से गंभीर हालत में उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी हरियाणा की ओर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई है। बतादें कि पूर्व सैनिक अमीलाल का बेटा विकास भी सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
मुरादपुर के रहने वाले महेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई अमीलाल (60 साल) पुत्र रतनलाल गर्सा अपने परिवार सहित सिंघाना की प्रभात कॉलोनी में रहता है। पूर्व सैनिक अमीलाल गांव में मुख्य सड़क के पास बने मंदिर में नियमित रूप से आकर मंदिर में पूजा पाठ और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करता है। रोजाना की तरह वह रविवार को भी मंदिर में आया था। 11.30 बजे के करीब वह टंकी में पशुओं के लिए बनी पानी भर रहा था। इस दौरान बाइक पर आए मुरादपुर निवासी सरजीत स्वामी और नितिन शर्मा ने अमीलाल पर पिस्तौल से फायर कर दिया। एक गोली से वह बच गया, लेकिन दूसरी गोली उसके सीने में लगी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश फरार हो गए। लहूलूहान हालत में पड़े अमीलाल को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले अमीलाल और सरजीत के परिवार के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश शुरू हो गई थी। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी सरजीत स्वामी पर एक शराब ठेकेदार की हत्या का भी आरोप है। अभी वह जमानत पर चल रहा है।
सिंघाना थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।