फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two miscreants riding a bike collided with police team in blockade two people injured In Dholpur

Dholpur: बाइक सवार दो बदमाशों ने नाकाबंदी में पुलिस टीम को मारी टक्कर, एक पुलिसकर्मी और बदमाश गंभीर घायल

Sat, 13 May 2023 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 May 2023 07:02 PM IST
सार

धौलपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को टक्कर मार दी। ऐसे में एक पुलिसकर्मी और बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
two miscreants riding a bike collided with police team in blockade two people injured In Dholpur
एक पुलिसकर्मी और बदमाश गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र में एनएच-11 बी पर खरेर नदी के पास शनिवार को नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम को बाइक सवार दो बदमाशों ने टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कांस्टेबल राधेश्याम गंभीर घायल हुआ है। वहीं, एक बदमाश भी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद दूसरे बदमाश ने मौके से भागने का भी प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बदमाश को घेराबन्दी कर दबोच लिया। दोनों बदमाश करौली के मासलपुर से नाकाबन्दी तोड़कर भाग रहे थे।

विज्ञापन


सीओ सुरेश डाबरिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश शनिवार को एमपी एक्स एवं सुदर्शन चक्र अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा एनएच-11 बी पर खरेर नदी के पास नाकाबंदी कराई गई थी। पुलिस द्वारा बदमाशों की धरपकड़ के लिए वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान दो बाइक सवार युवक करौली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे थे। पुलिस टीम ने अवरोधक लगाकर दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन दोनों युवकों ने बाइक को धीमा नहीं किया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार में कांस्टेबल राधेश्याम को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक बदमाश भी घायल हुआ है। दूसरे बदमाश ने मौके से भागने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर दबोच लिया। सीओ ने बताया, दोनों युवक करौली जिले के रहने वाले हैं। जिन्होंने अपने नाम केशराम पुत्र श्रीफूल निवासी भांकरी करौली एवं शिवकुमार पुत्र लाजपति भांकरी करौली निवासी हैं। घायल कॉन्स्टेबल एवं बदमाश को सर मथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। दोनों को घायल अवस्था में उपचार किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासलपुर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर हुए थे फरार...
सीओ ने बताया दोनों युवक करौली जिले के मासलपुर थाना इलाके से नाकाबंदी को तोड़कर एनएच 11बी पर फरार हुए थे। उन्होंने बताया मासलपुर थाना पुलिस ने फरार बदमाशों की लोकेशन से अवगत कराया था। मासलपुर थाना पुलिस की सूचना पर नाकाबंदी को सघन किया गया था। उन्होंने बताया दोनों युवकों का करौली पुलिस से संपर्क कर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। अनुसंधान में दोनों युवकों के खिलाफ संगीन मुकदमे निकल सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed