{"_id":"6585b9e4bce4479cdd0e1d95","slug":"two-miscreants-arrested-in-dholpur-with-pachfera-rifle-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में नाकाबंदी के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, पचफेरा राइफल के साथ 46 जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में नाकाबंदी के दौरान दो बदमाश गिरफ्तार, पचफेरा राइफल के साथ 46 जिंदा कारतूस बरामद
Fri, 22 Dec 2023 10:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:01 PM IST
सार
Dholpur News: बसई डांग थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके 315 बोर की पचफेरा राइफल के साथ 46 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले की बसई डांग थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चार पहिया गाड़ी से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। 8 मील मोड़ के पास गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से 315 बोर की पचफेरा राइफल के साथ 46 जिंदा और सात खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सीओ महेंद्र सिंह ने बताया गुरुवार रात को जयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश में जिलेभर में सघन ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई थी। इस दौरान एनएच 11बी पर 8 मील मोड़ के पास फोर व्हीलर गाड़ी में बैठे अंकित (32) पुत्र आनंद ठाकुर निवासी धौलपुर और नरेंद्र (31) पुत्र बच्चन सिंह गुर्जर निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दोनों बदमाश के कब्जे से 315 बोर का पचफेरा रायफल, 46 जिंदा और 7 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य वारदात का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन