फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two killed in a clash in Jhalawar over illegal mining

अवैध खनन: झालावाड़ में झड़प में दो लोगों की मौत, 15 के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 16 May 2021 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोटा
पीटीआई, कोटा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 16 May 2021 08:27 PM IST
सार

अवैध मिट्टी घनन को लेकर हुई झड़प मे दो लोगों की मौत हो गई। मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से 10 को हिरासत में भी ले लिया गया है।

विज्ञापन
two killed in a clash in Jhalawar over illegal mining
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पिपलाज बांध के नजदीक एक खेत के पास मिट्टी के कथित अवैध खनन को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर बाद भवानी मंडी थाना क्षेत्र के गंगपुरा गांव के पास हुई हिंसा के सिलसिले में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से 10 को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गंगपुरा गांव निवासी गिरिराज गुर्जर (35) और बसंतीलाल गुर्जर (25) के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक एवं भवानी मंडी के क्षेत्राधिकारी गोपीचंद मीणा ने को बताया कि 15-20 लोगों का एक समूह एक कृषि क्षेत्र के पास पिपलाज बांध के नजदीक रेत खनन कर रहा था। खेत में काम कर रहे गिरिराज और अन्य लोगों ने जब मिट्टी खोदने का विरोध किया तो समूह ने उनपर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गिरिराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बसंतीलाल और विक्रम गुर्जर को घायल अवस्था में एसआरजी अस्पताल ले जाया गया जहां बसंतीलाल की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed