{"_id":"648aca86014ad0ad21092c18","slug":"two-killed-in-a-car-and-tractor-collision-in-bharatpur-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: डिवाइडर से टकराकर ट्रॉली से अलग हुआ ट्रैक्टर, फिर कार से भिड़ा, हादसे में दो की मौत, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: डिवाइडर से टकराकर ट्रॉली से अलग हुआ ट्रैक्टर, फिर कार से भिड़ा, हादसे में दो की मौत, आठ लोग घायल
Thu, 15 Jun 2023 01:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:53 PM IST
सार
शीशम तिराहे के पास हादसा हुआ। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रही कार से टकरा गया। हादसे में घायलों सभी लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में ट्राली से अलग हुआ ट्रैक्टर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के शीशम तिराहे में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में एक महिला और व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
विज्ञापन
सेवर के रहने वाले दस मजदूर मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर इकरन जा रहे थे। तभी शीशम तिराहे के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर पर चढ़ते ही ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी साइड में पहुंच गया। सामने से एक कार आ रही थी। कार में सतेंद्र सोनी, उसकी पत्नी पूजा सोनी और दो बच्चे बैठे थे। ट्रैक्टर उनकी कार से टकरा गया। हादसे में कार में बैठे सतेंद्र सोनी और पूजा सोनी घायल हो गए। दूसरी तरफ मजदूरों की ट्रॉली पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे को देखा तो वह रुक गए और ट्रॉली के नीचे से मजदूरों को निकाला।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सेवर थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने ट्रॉली में बैठे मजदूर महिला जानकी उम्र 19 और मजदूर राजकुमार उम्र 50 साल को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में बैठे सतेंद्र सोनी और पूजा सोनी को घायल हैं। ट्रॉली में बैठे पूजा, मिनेश, शीतल, शायर, अरवीन और सौरभ घायल हैं। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद शीशम तिराहे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटवाया और जाम को खुलवाया। फिलहाल दोनों शवों को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन