फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two ISI agents arrested in Barmer secret information sent to Pakistan honeytrap

Rajasthan: बाड़मेर में ISI के दो एजेंट गिरफ्तार, हनीट्रैप-रुपयों के लालच में सीक्रेट इंफॉर्मेशन भेजी पाकिस्तान

Fri, 31 Mar 2023 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 31 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

राजस्थान CID इन्टेलीजेंस ने बाड़मेर बॉर्डर एरिया से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के दो स्थानीय एजेंट गिरफ्तार किए हैं। दोनों एजेंट पर सामरिक महत्व की सीक्रेट जानकारी पाकिस्तान भिजवाने के संगीन आरोप हैं।

विज्ञापन
Two ISI agents arrested in Barmer secret information sent to Pakistan honeytrap
ISI के दो स्थानीय एजेंट गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI राजस्थान में जासूसी करवा रही है।  जासूसी गतिविधियों की लगातार निगरानी राजस्थान सीआईडी इन्टेलीजेंस की ओर से की जा रही है। प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (इन्टेलीजेन्स) एस. सेंगाथिर ने बताया कि इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि सीमावर्ती क्षेत्र बाड़मेर में लंगों की ढाणी, धारवी कलां निवासी रतन खान (52 वर्ष) और चिमाणियों की ढाणी, शोभाला जेतमाल निवासी पारूराम (34 वर्ष) को सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से लगातार कॉन्टेक्ट में पाया गया। इस पर सीआईडी इन्टेलीजेंस जयपुर ने इन व्यक्तियों की एक्टिविटी पर लगातार निगरानी शुरू की। दोनों संदिग्धों को जासूसी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर पकड़कर पूछताछ शुरू की गई।

विज्ञापन


जासूस रतन खान पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आया
केन्द्रीय पूछताछ केन्द्र जयपुर पर सभी एजेन्सियों की ओर से पूछताछ करने पर सामने आया कि रतन खान साल 2012 से नियमित रूप से पाकिस्तान में रह रहे अपने रिश्तदारों से मिलने के
विज्ञापन

बहाने पाकिस्तान जाता रहता है।पाकिस्तान प्रवास के दौरान ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के सम्पर्क में रहकर उसने भारत में सीमावर्ती क्षेत्रों की गोपनीय सूचनाएं अपने मोबाइल फोन से तैयार कर सोशल मीडिया के ज़रिए भेजने की ट्रेनिंग प्राप्त की थी। पाकिस्तान में ट्रैनिंग लेकर भारत आने के बाद रुपयों के लालच में पाक हैंण्डलर के चाहे जाने पर प्रतिबंधित सीमावर्ती क्षेत्रों के फोटोग्राफ्स, वीडियो, लोकेशन जैसी गोपनीय सूचनाएं पाक हैंण्डलर को अपने मोबाइल फोन से तैयार कर वाट्सएप से उपलब्ध करवा रहा था । साथ ही पाकिस्तान के हैण्डलर से लगातार सम्पर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर होमगार्ड गार्डमैन पारूराम ने हनीट्रैप और रुपयों के लालच में महिला हैंडलर को दी इंफॉर्मेशन
इसी तरह बॉर्डर होमगार्ड में गार्ड मैन के पद पर पोस्टेड पारूराम नगाणा कवास (बाडमेर) स्थित " मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हुए टर्मिनल और उसके आसपास स्थित अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों के फोटोग्राफ्स, वीडियो, लोकेशन जैसी महत्वपूर्ण और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेन्सी की महिला हैंडलर को दे रहा था। महिला हैंडलर के सम्पर्क में रहते हुए हनीट्रैप और धनराशि के लालच में आकर वह अपने मोबाइल फोन से फोटो-वीडियो लोकेशन जैसी जानकारियां तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवा रहा था। इसकी एवज में पारूराम को कई बार पाक हैण्डलर ने पैसे का भुगतान भी किया।


शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी
दोनों ही अभियुक्तों से की गई पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर स्थानीय एजेंट के तौर पर काम करते हुए बाडमेर के सीमावर्ती क्षेत्र के प्रतिबंधित स्थानों की फोटोग्राफ्स वीडियो, लोकेशन और सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं भेजने और उसके एवज में धनराशि प्राप्त करने की पुष्टि होने पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया किया गया है। दोनों प्रकरणों में गहराई से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed