fire accident in Bikaner: आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर खाक, नौ बकरियां और लाखों रुपये की नगदी भी जली
बीकानेर में दो झोपड़ियों में आग लगने की घटना हुई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विस्तार
पुलिस के अनुसार कोलायत थाने के धरनोक गांव में खेत में बने झोपड़ी में आग लग गई। जिससे तीन लाख रुपये नगद, घरेलू सामान, 50 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के आभूषण जल गए। वहीं आग लगने की दूसरी घटना नोखा के सीलवा गांव में हुई। किस्तुराराम की ढाणी में कच्चे झोपड़े में अचानक आग लग गई। देखते-देखते ही आग ने पूरी झोपड़ी को चपेट में ले लिया।
सरपंच प्रतिनिधि ने की आर्थिक मदद
स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। ऐसे में झोपड़ी में बंधी नौ बकरियां जल गई। वहीं सारा सामान और नगदी भी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि खूमचंद नायक मौके पर पहुंचे और किस्तुराराम को ग्यारह हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई।