फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two friends murder in Jaipur gang of youth attacked with knife

Rajasthan: जयपुर में दो दोस्तों की हत्या, झूले के पैसे मांगने पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा

Thu, 05 May 2022 05:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 05 May 2022 05:32 PM IST
सार

जयपुर में झूले के पैसे मांगने पर विवाद हो गया। चार युवकों ने झूलेवाले और उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों की जान चली गई।

विज्ञापन
two friends murder in Jaipur gang of youth attacked with knife
जयपुर में दो युवकों की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में चार युवकों ने दो दोस्तों की हत्या कर दी। विवाद झूला झूलने के पैसे मांगने पर शुरू हुआ। जिसके बाद युवकों ने पैसे मांगने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच उसे बचाने आए दोस्त की भी जान ले ली।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना गलतागेट थाना क्षेत्र के लांबा पार्क की है। ईद के मौके पर पार्क में झूले लगाए गए थे। बुधवार शाम को अयान नाम का एक किशोर झूला झूल रहा था। इस दौरान झूला चलाने वाले युवक आमिर ने उससे रुपए मांगे। जब अयान ने रुपए नहीं दिए तो झूला चलाने वाले ने उसे झूले से धक्का दे दिया। जिसके बाद गुस्साया अयान वहां से अपने मोहल्ले में गया और चार युवकों को लेकर लौटा। युवकों के पास चाकू थे। उन्होंने आमिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। हमले के दौरान आमिर का दोस्त उसे बचाने के लिए आया तो युवकों ने उसपर भी हमला बोल दिया। दोनों युवकों के जांघ, पेट और पीठ पर कई वार कर आरोपी वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन


पार्क में मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में एसएमएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed