Baran: दो दोस्तों ने पहले शराब पिलाई फिर तीसरे दोस्त की पीट-पीटकर की हत्या, रात भर खेत में पड़ा रहा शव
मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई कारीगर का काम करता था, जिसको मुकेश प्रजापत अपने साथ सोनू मीणा के ससुराल टारड़ा गांव में काम करने ले गया था। यहां से शाम को वापस आते समय तीनों ने बैठकर शराब पी। उसके बाद दोनों ने मेरे भाई के साथ मारपीट की फिर हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारां जिले के अंता के डाबरी काकाजी गांव में दोस्ती कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें दो दोस्तो ने मिलकर अपने तीसरे दोस्त की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अंता पुलिस ने खेत में पड़े शव की शिनाख्त की और बाद में परिजनों के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह है पूरा मामला
मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई कारीगर का काम करता था, जिसको मुकेश प्रजापत अपने साथ सोनू मीणा के ससुराल टारड़ा गांव में काम करने ले गया था। यहां से शाम को वापस आते समय तीनों ने बैठकर शराब पी। उसके बाद दोनों ने मेरे भाई के साथ मारपीट की फिर हत्या कर दी।
पुलिस ने की शव की जांच
डीवाईएसपी तरुणकांत सोमानी ने बताया कि सूचना मिली कि डाबरी काकाजी गांव के पास खेत मे एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर म़ृतक के शव की जांच पड़ताल कर शिनाख्त की और म्रतक मुरारी एरवाल के सिर पर लकड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।