फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two female panthers died due to electrocution in Kundwa village of Rajsamand

Rajsamand News: आधी रात को टूटा बिजली का तार, करंट लगने से दो मादा पैंथर की मौत

Mon, 20 Mar 2023 09:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 Mar 2023 09:16 PM IST
सार

राजसमंद के कुंदवा गांव में रात को बिजली के तार से करंट लगने से दो मादा पैंथर की मौत हो गई। तार टूटने का कारण बारिश के दौरान स्पार्क होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Two female panthers died due to electrocution in Kundwa village of Rajsamand
करंट लगने से दो मादा पैंथर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में राजसमंद के कुंदवा गांव के भील बस्ती में रात को बिजली के तार से करंट लगने से दो मादा पैंथर की मौत हो गई। रात को जैसे ही बिजली का तार टूटा उससे आग लग गई। इसके बाद बस्ती के लोगों ने सूचना देकर बिजली बंद करवाई। पास में जाकर देखा तो दो मादा पैंथर मृत मिले।

विज्ञापन


बारिश के दौरान स्पार्क होने से टूटा तार
जानकारी के मुताबिक, राजसमंद जिले के देवगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंदवा की भील बस्ती में रात्रि को 11 हजार केवी बिजली का तार टूट गया। इससे करंट लगने से दो मादा पैंथर की मौत हो गई। कुंदवा के करण शर्मा ने बताया रात को तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही थी। लाइन में स्पार्क होकर तार टूट गया। इस दौरान वहां दौ मादा पैंथर थी। बिजली का तार गिरने से दोनों मादा पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही बिजली का तार टूटा जोर से धमाके की आजवा सुनाई दी। इससे पास के बस्ती के लोग जग गए। तार टूटने से आग लग गई।
विज्ञापन


इसके बाद बस्ती के लोगों ने रात को जीएसएस पर कॉल कर बिजली बंद करवाई। फिर सुबह ग्रामीणों की सूचना पर देवगढ़ से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मौजूदगी में मौका पर्चा बनाया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम दोनों मादा पैंथर को पोस्टमार्टम करवाने के लिए देवगढ़ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘प्याऊ पर पानी पीने आए थे पैंथर’
कुंदवा पंचायत के भील बस्ती के गोपीलाल ने बताया कि उसके खेत के पास में ही प्याऊ बना हुआ है। वहां पर दोनों पैंथर पानी पीने आए थे। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने से बिजली लाइन में स्पार्क हुआ और तार टूट कर नीचे गिर गया। बिजली का तार दोनों मादा पैंथर पर गिरा, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed