{"_id":"668001bdd91afb2f7b014842","slug":"two-died-in-a-horrific-road-accident-in-pratapgarh-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: प्रतापगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, जंगली जानवर के आने से बस बेकाबू होकर पलटी; दो की मौत…27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: प्रतापगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, जंगली जानवर के आने से बस बेकाबू होकर पलटी; दो की मौत…27 घायल
Sat, 29 Jun 2024 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 29 Jun 2024 06:14 PM IST
सार
Accident: प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में शनिवार दोपहर 1 बजे यात्रियों से भरी लोक परिवहन बस पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई। कुल 27 यात्री घायल हुए। इनमें से 7 को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। लोगों का कहना है कि जंगली जानवर अचानक सड़क पर आ गया। इसके बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार बस उदयपुर से प्रतापगढ़ जा रही थी। धरियावद थाना इलाके के बांसी घाटे इलाके में हादसा हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। बस पलटी तो कुछ लोग नीचे दब गए। दो लोगों के बस के नीचे दबे होने की सूचना है। हादसे में दो यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों धरियावद थाना इलाके के निवासी थे।
विज्ञापन
जेसीबी-क्रेन से उठाई बस
बस को उठाने के लिए प्रशासन को जेसीबी और क्रेन मौके पर बुलानी पड़ी। मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। इधर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए घायल यात्रियों का रेस्क्यू किया जा सका। बस का ड्राइवर बड़ी सादड़ी हॉस्पिटल में भर्ती है और कंडक्टर भी घायल है। बताया जा रहा है कि बस सीता माता अभयारण्य एरिया के जंगल से गुजर रही थी। इस दौरान जंगली जानवर के अचानक सामने आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
यह लोग हुए घायल
धरियावद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र कुमार बगड़िया ने बताया-प्रशासन से हादसे की सूचना मिली थी। मेडिकल विभाग को अलर्ट किया गया। सभी स्टाफ को तुरंत हॉस्पिटल बुलाया। एंबुलेंस भेज कर 27 मरीजों को धरियावद हॉस्पिटल लाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार किया। 7 मरीजों की हडि्डयों में फ्रैक्टर थे। इनमें से कुछ ज्यादा इंजर्ड हैं। 20 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 7 मरीजों को रेफर कर दिया। इनमें से 5 को उदयपुर और 2 को प्रतापगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन