{"_id":"620130ae5cb2e9016253514a","slug":"two-criminals-arrested-by-udaipur-police-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: मारपीट का बदला लेने मार्बल व्यवसायी पर चलाई थी गोली, हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने बनाया था हत्या का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: मारपीट का बदला लेने मार्बल व्यवसायी पर चलाई थी गोली, हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी ने बनाया था हत्या का प्लान
Mon, 07 Feb 2022 08:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:16 PM IST
सार
तीन फरवरी को उदयपुर के मार्बल व्यवसायी पर गोली चलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर मेनारिया पर कई जिलों के थानों में गंभीर अपराध करने के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में मार्बल व्यवसायी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। बदमाशों ने मारपीट का बदला लेने के लिए व्यापारी पर फायर किया था। हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया पुत्र प्रेम शंकर चीरवा का रहने वाला है, वहीं उसका साथ तरुण उर्फ तन्नू पुत्र राधेश्याम सोनी निंबाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ का रहने वाला है। मेनारिया के खिलाफ कई जिलों में पहले से गंभीर अपराध के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि 3 फरवरी को सहेली नगर अंबामाता निवासी मार्बल व्यवसाई चिराग उपाध्याय ने सुखेर थाने में एक केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि वे अपनी कार से श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन कर उदयपुर आ रहा था। रास्ते में बीएसएफ कैंप के पास बाइक पर आए दीपक मेनारिया और उसके साथी ने उन पर फायरिंग की और भाग गए। गोली उनके कार के साइड के कांच से होकर निकल गई। मामले की जांच कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बदला लेने की नीयत से की गई थी फायरिंग
पुलिस जांच में सामने आया कि हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया शहर के होटल और रिसोर्ट व्यवसाई दीपक राठौड़ को धमकाकर रंगदारी वसूलना चाहता था। कुछ दिन पहले उसने बिकरनी से चीरवा के बीच दीपक राठौड़ पर हमले का प्रयास किया था। दीपक के दोस्त चिराग उपाध्याय ने बीच-बचाव कर मेनारिया से मारपीट कर दी। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी मेनारिया ने चिराग को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन