फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two CI and constable of Dungarpur police arrested taking 3.30 lakh bribe ACB Rajasthan 

Rajasthan: दो सीआई और कांस्टेबल 3.30 लाख घूसे लेते गिरफ्तार, पांच लाख घर से जब्त, शराब ठेकेदारों को ऐसे फंसाया 

Thu, 16 Jun 2022 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 10:49 PM IST
सार

डूंगरपुर जिला पुलिस शराब ठेकेदारों से अब तक 5 लाख रुपये बंधी ले रही थी, लेकिन अब उनसे 10 लाख की मांग की जा रही थी। रुपये नहीं देने पर पुलिस ने दो ठेकेदारों को झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

विज्ञापन
Two CI and constable of Dungarpur police arrested taking 3.30 lakh bribe ACB Rajasthan 
सफेद शर्ट में सबसे पहले धम्बोला सीआई भैयालाल आंजना, पुलिस की वर्दी में कोतवाली थाने के सीआई दिलीपदान, नीचे सबसे पहले कांन्सटेबल भोपाल सिंह और असूचना अधिकारी जगदीश बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी की टीम में ने डूंगरपुर कोतवाली थाना सीआई, धम्बोला थाना सीआई, कोतवाली थाने के कांस्टेबल रीडर और आसूचना अधिकारी को 3. 30 लाख की घूस लेते गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने शराब ठेकेदार से यह रकम ली थी। इसके अलावा कांस्टेबल रीडर के घर से पांच लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई को जयपुर और अजमेर एसीबी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। अधिकारियों ने बताया, डूंगरपुर के शराब के ठेकेदारों ने 31 मई को एक शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि जिला पुलिस शराब ठेकेदारों से पहले 5 लाख रुपये मासिक बंधी ले रही थी, लेकिन अब उनसे 10 लाख की मांग की जा रही है। ऐसा नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ठेकेदारों ने दस लाख रुपये देने से मना किया तो धम्बोला थाना और कोतवाली थाना पुलिस ने शराब तस्करी के केस में दो शराब ठेकेदारों के नाम दर्ज करा दिए। साथ ही कुछ दिन बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। अब केस खत्म कराने के नाम पर भी उनसे रिश्वत मांगी जा रही है।  
विज्ञापन


एसीबी अधिकारियों के अनुसार जांच में परिवादियों की शिकायत सही पाई गई। इस दौरान सामने आया कि कोतवाली थाने के सीआई दिलीपदान ने ठेकेदारों से 5 लाख रुपये लिए थे। साथ ही और रुपये की मांग भी की जा रही थी। गुरुवार को एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद एक होटल में शराब ठेकेदार से 3.30 लाख की रिश्वत लेते कोतवाली थाने के रीडर भोपाल सिंह और आसूचना अधिकारी जगदीश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी अधिकारियों की पूछताछ में दोनों ने धम्बोला सीआई भैयालाल आंजना और कोतवाली थाने के सीआई दिलीपदान के लिए रिश्वत लेने की बात कबूल की। इसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। कोतवाली थाने में रीडर भोपाल सिंह के घर से एसीबी ने चार दिन पहले लिए गए 5 लाख रुपये भी जब्त कर लिए। दो थाने के अधिकारियों को घूस के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद डूंगरपुर एसपी सुधीर जोशी की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। एसीबी मामले में जोशी की भूमिका की जांच कर रही है। अगर, जांच में उनके खिलाफ कुछ सामने आता है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed