फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two children died due to food poisoning in Pratapgarh health of seven deteriorated

Rajasthan: सूखी भिंडी की सब्जी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार, दो बच्चों की मौत, चार गंभीर

Sun, 19 Jun 2022 09:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 09:38 PM IST
सार

परिवार के लोगों ने एक साल पहले सुखाकर रखी भिंडी की सब्जी बनाई थी। जिसके बाद सभी की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन
Two children died due to food poisoning in Pratapgarh health of seven deteriorated
सभी का अस्पताल में चल रहा है इलाज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भिंडी खाने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताया जा रहा है सूखी भिंडी की सब्जी खाने के कारण सभी को फूड पॉइजनिंग हुई है।    

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना पीपलखूंट उपखंड घंटाली थाना क्षेत्र के मांडल जेल गांव की है। यहां गुड्डी देवी पति नारू मीणा अपने मायके आई हुई है। शनिवार उसने अपनी भाभी राना पति देवीलाल के साथ घर के सभी लोगों के लिए खाना बनाया था। खाना नहीं खाने के कारण गुड्डी और देवीलाल को छोड़कर परिवार के सात सदस्यों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ते देख गुडी ने आसपास के लोगों को बुलाकर सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।   
विज्ञापन


रास्ते में ललिता (6) पुत्री नारू मीणा और कृष्णा (1) पुत्र देवीलाल की मौत हो गईं। ललिता का छोटा भाई राहुल (10) और पिता नारू मीणा (28), जीऊ मीणा (25) पुत्र लालू मीणा, नानी बाई मीणा (22) पत्नी जीऊ मीणा, राना (27) पत्नी देवीलाल, भूरी (40) पत्नी लालू मीणा, मोहन (12) पुत्र प्रकाश मीणा का घंटाली अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने एक साल पहले सुखाकर रखी भिंडी की सब्जी बनाई थी। घर में कोई सब्जी नहीं होने पर परिवार के लोग सूखी भिंडी बनाकर खा लेते थे। शनिवार को भी उन्होंने ऐसा ही किया था। जिसके बाद सभी की तबीयत खराब हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed