फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two boys raped 11th class student in Dungarpur

Dungarpur: 11वीं की छात्रा से दोस्ती कर बनाया वीडियो, बाद में ब्लैकमेल कर दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

Sun, 06 Aug 2023 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Aug 2023 10:41 PM IST
सार

नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों ने दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल भी कर दिया। कोतवाली थाने में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Two boys raped 11th class student in Dungarpur
छात्रा से रेप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डूंगरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दो लड़कों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। मामला सामने आने पर पीड़िता ने आरोपी लड़कों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। 21 जुलाई को उसके स्कूल में पढ़ाने वाले दो लड़के मिले। उनमें से एक पीड़िता से दोस्ती कर बातचीत करने लगा। 25 जुलाई को पीड़िता से बातचीत करने वाले लड़का अपने साथ एक अन्य लड़के को साथ कार लेकर आया। दोनों उसे शहर के बर्ड सेंचुरी पार्क की तरफ लेकर गए। वहां दोनों लड़कों ने पीड़िता के कपड़े उतारकर उसका वीडियो बना लिया। दोनों ने उसके साथ गंदी हरकतें कीं। उसके उसे टयूशन के बाहर छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन


उसके बाद भी एक लड़का पीड़िता के साथ कई बार दवाब बनाकर गंदी हरकते करता रहा। 31 जुलाई को पीड़िता अपनी कक्षा में बैठी हुई थी। उसी दौरान अश्लील हरकत करने वाले लड़कों ने पीड़िता से मिलने के लिए बुलाया और कार में बैठाकर नाबालिग छात्रा शहर के हाउसिंग बोर्ड में एक कमरे में ले जाकर कर छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी दोनों युवक रोजाना उस पर दवाब बनाने लगे। पीड़िता के मना करने पर वीडियो वाटसअप ग्रुप भारतीय टवीट समाज बीएसटी में वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी पीड़िता को मिलने पर पीड़िता डिप्रेशन में चली गई। जिस पर इस मामले की जानकारी पीड़िता के माता पिता को पता चलने पर पीड़िता ने उसके साथ हुए घटनक्रम को लेकर कोतवाली थाने में चारों नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed