फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two bikes collided face to face in Sikar two youths died on spot three seriously injured

Rajasthan: सीकर में आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

Sun, 23 Jul 2023 12:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jul 2023 12:01 PM IST
सार

सीकर में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two bikes collided face to face in Sikar two youths died on spot three seriously injured
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिले के नीमकाथाना- कोटपूतली रोड पर भराला मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र रतनसिंह लादिया निवासी लादिया चीपलाटा और दूसरी बाइक पर सवार दिनेश राव पुत्र मामराज राव पाटन की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दिनेश बाइक चलाकर पाटन की ओर तीन साथियों के साथ जा रहा था। वही, मृतक सुरेंद्र सिंह बाइक से अपने एक साथी के साथ नीमकाथाना आ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान भराला मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। नीमकाथाना से पाटन जा रहे पाटन तहसीलदार मुनेश सिर्वा ने सरकारी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed