फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two bike riders washed away by strong current of rain water in Sikar people saved their lives

Rajasthan: सीकर में बरसात के पानी के तेज बहाव में बहे दो बाइक सवार, लोगों ने बचाई जान

Fri, 28 Jul 2023 11:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Jul 2023 11:54 AM IST
सार

जिले में हुई बारिश से श्रीमाधोपुर कस्बे समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें दरिया बन गईं हैं। पानी के तेज बहाव में दो बाइक सवार युवक बह गए, जिन्हें लोगों ने बचा लिया।

विज्ञापन
Two bike riders washed away by strong current of rain water in Sikar people saved their lives
पनी में बह रहे युवकों को लोगों ने बचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला बाजार में बरसात के पानी के तेज बहाव में दो बाइक सवार युवक गिर गए। पानी के तेज बहाव के कारण उन्हें सभलने का मौका नहीं मिले और वे बहने लगे। गनीमत ये रही कि आसपास खड़े लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, जिससे उनकी जान बच गई। 

विज्ञापन


दरअसल, जिले में हुई बारिश से श्रीमाधोपुर कस्बे समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें दरिया बन गईं हैं। गलियों में पानी इतनी तेज बहाव से बह रहा जैसी नदी में बहता है। खंडेला बाजार इलाके में भी जलभराव के हालात हैं। गलियों में पानी तेज रफ्तार से बह रहा है, इसी में बाइक सवार दो युवक बहने लगे, जिन्हें आसपास के दुकानदारों ने बचाया। साथ ही उनकी बाइक को भी पानी के बहाव से बाहर निकाला।
विज्ञापन


दुकानों में भी घुसा बरसात का पानी
श्रीमाधोपुर कस्बे में हुई मूसलाधार बरसात के बाद पानी बाजारों में स्थित दुकानों में भी घुस गया। जिसे दुकानदारों ने बाल्टियों की सहायता से बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed